logo

पलामू : पुलिस-अपराधी मुठभेड़ में बस स्टैंड हत्याकांड का मुख्य आरोपी फैज खान गोली लगने से घायल

uejie.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पलामू जिले में पुलिस और कुख्यात अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें बस स्टैंड हत्याकांड का मुख्य आरोपी फैज खान घायल हो गया। यह मुठभेड़ पांकी और तरहसी के सीमावर्ती इलाके में हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में फैज खान के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गौरतलब है कि गुरुवार देर रात पलामू के प्राइवेट बस स्टैंड के पास स्थित शताब्दी मार्केट में गुड्डू खलीफा उर्फ समीर खलीफा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फैज खान और उसके सहयोगियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की और उनकी तलाश में लगातार छापेमारी शुरू की। सूचना मिलने पर कि आरोपी पांकी-तरहसी बॉर्डर इलाके में छिपे हुए हैं, पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस मुठभेड़ में फैज खान घायल हो गया, जबकि उसके अन्य साथी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है।

 

Tags - Jharkhand encounter news Bus stand murder case Palamu Police encounter in Jharkhand Panki Tarhasi border encounter Guddu Khalifa murder Jharkhand police action Criminal injured in police encounter Palamu district news update