द फॉलोअप डेस्कः
हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद आदिवासी संगठनों में रोष है। आज झारखंड बंद का ऐलान किया गया था लेकिन बाद में उसे वापस ले लिया गया। इसी के मद्देनजर राजधानी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चारों तरफ सुरक्षा बल तैनात हैं। आईजी, डीआईजी, एसएसपी और डीसी खुद कंट्रोल रूम में मौजूद हैं। मौजूदा राजनीतिक हालत को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये हैं। वरीय अधिकारी शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सडक पर उतर सकते हैं। रांची पुलिस कंट्रोल रूम में शहर की सुरक्षा को लेकर मंथन जारी है। राजभवन, सीएम आवास ईडी ऑफिस में सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। रांची के ईडी ऑफिस की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है। झारखंड पुलिस के अलावा सीआरपीएफ के जवान को भी ईडी ऑफिस के बाहर तैनात हैं। दंगा नियंत्रण वाहन तैनात है।

कल हुई थी गिरफ्तारी
गौरतलब है कि बुधवार को हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार किया है। जिसके बाद से झारखंड में सियासी भूचाल आ गया है। बुधवार को हेमंत सोरेन से लगभग 7 घंटे तक पूछताछ की। आज दो बजे हेमंत सोरेन को ईडी कोर्ट में पेश किया जायेगा। जिसके बाद ईडी कोर्ट से पूर्व सीएम के रिमांड की मांग करेगी। झारखंड के आदिवासी और मूलवासी संगठनों ने गुरुवार 1 फरवरी 2024 को झारखंड बंद का ऐलान किया था।

आज दो बजे पेशी होगी
हेमंत सोरेन को ईडी जोनल कार्यालय से ईडी के विशेष न्यायाधीश की कोर्ट के समक्ष दोपहर 2:00 बजे के करीब पेश किया जाएगा, जहां ईडी की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए 14 दिनों की रिमांड मांगी जा सकती है। बीती रात ही हेमंत की गिरफ्तारी के बाद उनके अधिवक्ताओं की ओर से रिमांड का विरोध करने के लिए पिटीशन तैयार कर लिया गया था। यह भी बताया जा रहा है कि ईडी के रिमांड का विरोध करने के लिए बीती रात ही हेमंत सोरेन के अधिवक्ता सिविल कोर्ट परिसर भी गए थे, लेकिन रात में सिविल कोर्ट के बंद रहने पर कुछ नहीं हो सका था।