logo

गर्लफ्रेंड के घर के समाने बॉयफ्रेंड ने खुद को मारी गोली, प्रेमिका ने शादी से कर दिया था इनकार

गर्लफ्रेंड के घर के समाने बॉयफ्रेंड ने खुद को मारी गोली, प्रेमिका ने शादी से कर दिया था इनकार

द फॉलोअप डेस्कः
पटना में एक युवक ने प्रेमिका के घर के सामने खुद को गोली मार ली। मृतक की पहचान मोनू (28) के रूप में हुई है। वो दिल्ली में प्लम्बर का काम करता था। मोनू अपनी गर्लफ्रेंड की शादी से एक दिन पहले दिल्ली से बाढ़ अपने गांव दयाचक आया था। उसने अपनी प्रेमिका के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन लड़की ने मना कर दिया। इसी बात से नाराज होकर उसने खुद को गोली मार ली। मामला बुधवार को दयाचक मोहल्ले में स्थानीय टीओपी के पास का है। मोनू की प्रेमिका की शादी गुरुवार (6 मार्च) को है। मृतक के भांजे रोहित ने बताया मोनू 2 दिन पहले ही दिल्ली से दयाचक अपने घर आया था। उसका पड़ोस की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कई साल से दोनों एक दूसरे के संपर्क में थे। लड़की की शादी के एक दिन पहले ही वह यहां आया था। वह लड़की के घर उससे शादी की बात करने गया, लेकिन उसने मना कर दिया। लड़की का कहना था कि परिवार की सहमति के बिना शादी नहीं हो सकती। इसी वजह से उसने अपनी जान दे दी।