logo

कपाली में हुआ बम विस्फोट, बाल-बाल बचे घर में सो रहे लोग

ewrrtिि.jpg

द फॉलोअप डेस्क

सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में देर रात अज्ञात बदमाशों द्वारा एक घर की दीवार पर बम लगाकर विस्फोट कर देने की घटना सामने आयी है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का महौल है। घटना कपाली ओपी क्षेत्र के गौस नगर फुटबॉल मैदान के पास की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मेहरून बीबी के मकान की दीवार पर अज्ञात युवकों द्वारा बम लगाकर विस्फोट कर दिया। घटना बीते रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा पूछताछ में प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद जसिम अशरफी ने बताया कि देर रात अचानक एक जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरा कमरा धुएं से भर गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि कमरे में रखा कूलर भी अपनी जगह से दूर जा गिरा।

उस समय घर की बुजुर्ग महिला मेहरून बीबी उसी कमरे में सो रही थीं। गनीमत यह रही कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जब धुआं छंटा तो देखा गया कि पलंग के पास दीवार में बड़ा छेद हो गया है। इसके बाद घर के पीछे मैदान की ओर जाकर देखने पर पता चला कि दीवार के पास ही विस्फोट किया गया था। बहरहाल, पुलिस जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विस्फोट में किस प्रकार के बम या विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया। फिलहाल पुलिस इस घटना के पीछे शामिल अज्ञात बदमाशों की तलाश कर रही है।

Tags - Kapai Seraikela Kharsawan Kapali OP Area Bomb Blast Kapali Gaous Nagar Football Ground Kapali Mehrun Bibi House Blast Late Night Explosion Jharkhand Unknown Miscreants Bomb Attack Kapali Police Investigation Seraikela Kharsawan Crime News Mohamma