logo

रांची : कड़ाके की ठंड में मानवता की पहल, सिंगपुर की टोंगरा टोली में समाजसेवी बबन कुमार ने किया कंबल वितरण

BABAN11.jpg

रांची
जिले की पंचायत सिंगपुर की टोंगरा टोली में आज कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच एक मानवीय पहल देखने को मिली। क्षेत्र में बढ़ती ठंड को देखते हुए समाजसेवी बबन कुमार की ओर से गरीब और असहाय ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य ठंड से जूझ रहे वंचित और जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाना था। कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से असहाय आदिवासी गरीब महिलाओं को कंबल प्रदान किए गए, जिससे उन्हें शीतलहर से बचाव में मदद मिल सके।
कंबल वितरण के दौरान ग्रामीण महिलाओं ने बबन कुमार के प्रति स्नेह और आशीर्वाद व्यक्त किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और आगे भी वे जरूरतमंद लोगों के लिए ऐसे परोपकारी कार्य करते रहेंगे। इस पहल से स्थानीय ग्रामीणों को ठंड के प्रकोप से राहत मिली है और क्षेत्र में सामाजिक सहयोग व संवेदनशीलता का सकारात्मक संदेश गया है।

Tags - SocialWork Ranchi WinterRelief BlanketDistribution Humanity