logo

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने किया सम्मानित

ीदेप.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने लापता अंश अंशिका को ढूंढने में अहम योगदान देने वाले बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा। आदित्यू साहू ने रामगढ़ के चितरपुर जाकर लगभग एक दर्जन लड़को को सम्मानित किया है। इस दौरान विधायक रौशन लाल चौधरी समेत कई जिला अध्यक्ष मौजूद थे। बता दें कि झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी भी लगातार यह कह रहे हैं कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही बच्चे सुरक्षित बरामद हो सके। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि लापता बच्चों को खोजने वाले युवाओं की अनदेखी कर पुलिस ने घोर संवेदनहीनता का परिचय दिया। बाबूलाल ने यह भी मांग की कि पुलिस अपनी गलती सुधारे और इन युवाओं को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करे। उनका कहना था कि अगर समाज के मददगारों की अनदेखी होती रही, तो भविष्य में जनता पुलिस का सहयोग करने से कतराएगी। उन्होंने कहा भी था कि भाजपा इन साहसी युवाओं को सम्मानित करेगी। इसी बीच आज इनको सम्मानिक किया गया है। बता दें कि पुलिस की ओर से पहले घोषणा की गई थी कि जो भी इन बच्चों को ढूंढेगा, उसे चार लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। हालांकि बच्चे सुरक्षित मिल जाने के बाद पुलिस की तरफ से किसी को भी क्रेडिट नहीं दिया गया। इस कारण लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर चार लाख रुपये का हकदार कौन होगा।