गढ़वा
गढ़वा के भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने स्वास्थ मंत्री पर जुबानी हमला किया और पीड़ित पत्रकार को वीर पुरुष बताया। तिवारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड के स्वास्थ मंत्री एबनार्मल हैं। अपने सामने देश के चौथे स्थम्भ को पिटवाना ऐसी ही मानसिकता का परिचायक है। उन्होंने कहा की ज़ब पत्रकार इस लोकतंत्र में सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोगो की सुरक्षा कैसे होगी। क्या पत्रकार सरकार से सवाल नहीं पूछेगा और पूछेगा तो मंत्री जवाब नहीं देंगे। कहा कि वे पीड़ित पत्रकार से मिलेंगे और उसकी सहायता करेंगे।
भाषा विवाद और सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप
वहीं, उन्होंने भाषा विवाद पर कहा कि यह सरकार लाखों युवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। यहां के पूर्व विधायक, ज़ब मंत्री थे तो कैबिनेट में प्रस्ताव पास होने के समय मेज थपथापा रहे थे और आज चिट्टी लिखने का दिखावा करते हैं।