logo

प्रदर्शन : महंगाई के खिलाफ कांग्रेसी नेताओं के विरोध प्रदर्शन में बड़े नेताओं ने नहीं दिखाया उत्साह, पूछने पर क्या दिया जवाब

KHFDETGFY.jpg

रांची: 
बढ़ती महंगाई के खिलाफ गुरुवार को कांग्रेस के नेताओं ने आक्रोश मार्च निकाला। यह मार्च पार्टी कार्यालय से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाला गया। आज के मार्च में कांग्रेसी नेताओं ने थाली और ढोल नगाड़ा पीटकर लोगों को जागरूक किया। कांग्रेसी नेताओं ने केंद्र सरकार को जनविरोधी बताते हुए महंगाई कम करने की मांग की।


कांग्रेस का प्रदर्शन
विरोध प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार पर महंगाई बढ़ाने का कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 8 साल से जनता कि हालात खराब करके रख दी है, देश में लगातार कमरतोड़ महंगाई बढ़ी है। कांग्रेस इसके खिलाफ अभियान चला रही है। नेताओं ने कहा देश को महंगाई मुक्त बनाने के लिए कांग्रेस को जब तक विरोध करना पड़ा हम करेंगे। ताकी कुंभकरण की नींद में सोई केंद्र सरकार को जगाया जा सके। 


बड़े नेता नहीं हुए शामिल
महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे नेताओं से पूछा गया कि कि बड़े नेता और महिलाएं गायब हैं तो इस पर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता हजारों के बराबर है। जो लोग भी प्रदर्शन में शामिल हैं वह भी कांग्रेस के ही कार्यकर्ता हैं इस लिए लोगों की संख्या नहीं देखा जाना चाहिए