logo

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के भाई भीमसेन मुंडा का निधन, सीएम हेमंत ने जताया शोक

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के भाई भीमसेन मुंडा का निधन, सीएम हेमंत ने जताया शोक

द फॉलोअप डेस्क
पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के बड़े भाई भीमसेन मुंडा का आज सुबह स्वर्गवास हो गया। इसकी जानकारी अर्जुन मुंडा ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने लिखा है, “व्यथित मन से बताना पड़ रहा है कि मेरे अभिभावक, मेरे बड़े भाई आदरणीय भीमसेन मुंडा अब हमारे बीच में नहीं रहे। यह पीड़ा असहनीय है और उनकी कमी को कोई भी पूरा नहीं कर सकता। वे लंबे समय से बीमारी से संघर्ष कर रहे थे और आज प्रातः हम सभी को छोड़कर चले गये।”


सीएम हेमंत ने पोस्ट साझा कर जताया शोक
वहीं, भीमसेन मुंडा के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी शोक जताया है। इसे लेकर सीएम हेमंत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में सीएम ने लिखा है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के भाई भीमसेन मुंडा के निधन की सूचना मिलने से मन व्यथित है। शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं एवं मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना करता हूं। 
 

Tags - Former Union Minister Arjun Munda Bhimsen Munda CM Hemant Soren Jharkhand News