logo

BDO ने सुधारी नगड़ी CO की गलती, नीकू कुमार को मिली नौकरी

लोुीग1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
नगड़ी सीओ ने भारतीय रेलवे के ग्रुप डी में नौकरी मिले नीकू कुमार के आचरण प्रमाण पत्र में साइन के बावजूद त्रुटि छोड़ दी थी। इससे युवक के भविष्य पर संशय के बादल छा गये थे। सोमवार को नगड़ी की बीडीओ अंजली भगत ने नये सिरे से उसका आचरण प्रमाण पत्र देते हुए उसे आद्रा मंडल में नियुक्ति के लिए भेजा। इसके साथ ही नीकू कुमार ने सभी कागजात को जमा करते हुए ग्रुप डी की नौकरी में अपना योगदान दिया।


नीकू कुमार ने बताया कि सीओ राकेश कुमार श्रीवास्तव ने उसे धमकी भी दी थी। नीकू के अनुसार आठ जून को जब वह आद्रा मंडल कार्यालय में योगदान के. लिए गया, तब कागजात की जांच की गयी। आचरण प्रमाण पत्र के एक कॉलम में नील (शून्य) लिखा हुआ थाय़ इसके बाद अधिकारी ने इसमें सुधार कराने की बात कहते हुए 10 जून तक कागजात जमा करने की बात कही। बाद में बीडीओ ने आचरण प्रमाण पत्र में सुधार किया। 

Tags - Nagdi CO Neeku Kumar Job Jharkhand Khabar Jharkhand News