logo

झारखंड से पति और पत्नी की सरकार हटानी है,  डबल इंजन सरकार बनानी है:बाबूलाल मरांडी

झारखंड से पति और पत्नी की सरकार हटानी है,  डबल इंजन सरकार बनानी है:बाबूलाल मरांडी

द फॉलोअप डेस्क 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य के सत्ताधारी दल झामुमो कांग्रेस और राजद पर जमकर निशाना साधा है.बाबूलाल शनिवार को पूर्व विधायक जेपी वर्मा,विधायक अमित यादव और पूर्व डीएसपी नवनीत हेंब्रम द्वारा प्रदेश कार्यालय में भाजपा के सदस्यता ग्रहण के अवसर पर बोल रहे थे. 
मरांडी ने कहा कि राज्य की सत्ताधारी पार्टी झामुमो अब परिवार की भी नही बल्कि केवल पति पत्नी की पार्टी बनकर रह गई है.उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही सरकार काम करने के लिए नही बल्कि कमाने के लिए बनी.इस सरकार ने अपने एक भी वादे पूरे नही किए.बताने के लिए इस सरकार के पास पांच काम भी नही हैं.उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने नौकरी और बेरोजगारी भत्ता नहीं दिए लेकिन अबतक नौकरी के नाम पर 17 युवाओं को मौत जरूर दी है.

बाबूलाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के युवराज को अब भारत का लोकतंत्र नहीं बल्कि चीन का तानाशाह पसंद आ रहा. हजारों सिखों की हत्या करने वाली कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी सिख समुदाय के बारे में विदेश की धरती पर गलत बयानी कर रहे. कांग्रेस पार्टी को न देश से प्रेम है न देश वासियों से.कांग्रेस अब तो देश के संविधान में दलितों पिछड़ों,आदिवासियों को मिले आरक्षण को भी समाप्त करने को सोच रही.
वहीं सदस्यता ग्रहण के इस मौके पर प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा कि आज भाजपा के प्रति जन-जन में झुकाव बढ़ रहा है.नवनीत हेंब्रम जैसे लोग पुलिस की अच्छी नौकरी छोड़कर राजनीति के कठिन मार्ग के पथिक बन रहे यह देश के लिए, राज्य केलिए शुभ लक्षण हैं.

Tags - babulal marandikalpana sorenhemant sorenbjpjmm