रांची
सावन महीने में देवघर जानेवाले शिव भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेल मंत्रालय ने बाबा धाम जाने के लिए विशेष ट्रेन चलाने की मंजूरी दे दी है। यह विशेष ट्रेन 10 जुलाई से शुरू होगी, जिससे हजारों श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा।
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जानकारी दी कि उन्होंने कुछ दिनों पहले दक्षिण पूर्व रेलवे के माध्यम से रेल मंत्रालय को पत्र भेजकर विशेष ट्रेन चलाने का आग्रह किया था। रेल मंत्रालय ने इस मांग को स्वीकार करते हुए अनुमति दे दी है।
उन्होंने विशेष ट्रेन की स्वीकृति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और दक्षिण पूर्व रेलवे के वरीय अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। रघुवर दास ने कहा कि यह निर्णय सावन में देवघर जानेवाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।
