logo

Ranchi : राजनीतिक घटनाक्रम पर हमारी नजर, कांग्रेस के विधायक एकजुट.. रांची पहुंचने के बाद बोले अविनाश पांडे 

AVINASH_PANDEY.jpg

रांचीः
झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे अपने दो दिन के झारखंड दौरे पर रांची पहुंच गये है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कांग्रेसी नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। अविनाश पांडे को एयरपोर्ट पर रिसीव करने प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री बादल पत्रलेख स्वास्थय मंत्री बन्ना गुप्ता और बंधु तिर्की भी पहुंचे। अविनाश पांडे से जब इस दौरे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आज कांग्रेसी नेताओं की कोआर्डिनेशन मीटिंग होगी। मीटिंग का अहम मुद्दा ही है संगठन को मजबूती देना। साथ ही आगे की रणनीति तय करना। राहुल गांधी के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना ही हमारा अहम कार्य है। इससे पहले भी हमने सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूती देने का प्रयास किया है। 


सीएम पर लगे आरोप सिर्फ भ्रम 
अविनाश पांडे से जब सीएम हेमंत सोरेन पर लगे आरोपों के बारे में पूछा गया तो वह इससे जुड़े सवालों से बचते नजर आए। उन्होने कहा कि यह जो भी खबरे चल रही है वह भ्रामक है। भाजपा के पास जब कोई काम नहीं होता है तब वह इसी तरह की चीजों पर जोर देने लगती है। मुझे न्यायपालिक पर पूरा विश्वास है। जो भी निर्णय आएगा वह सही आएगा। खैर इससे कांग्रेसी विधायकों को कोई फर्क नहीं पड़ने जा रहा है क्योंकि झारखंड में कांग्रेसी नेता एकजुट है। सारी राजनीतिक घटनाक्रम पर हमारी नजर है। राज्य में गठबंधन की सरकार मजबूती के साथ अपना काम कर रही है।