logo

झारखंड के हजारीबाग के अथर्व बक्शी बने सुपरस्टार सिंगर 3 के विजेता, प्राइज मनी में जीते इतने लाख रुपये

वोकेपग.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड के हजारीबाग के अथर्व बक्शी सुपरस्टार सिंगर 3 के विजेता बन गये हैं। अथर्व बक्शी ने देशभर में झारखंड का नाम रौशन किया है। पहली बार ऐसा हुआ है जब दो कंटेस्टेंट अथर्व बख्शी और अविर्भव साथ में विनर बने। दोनों को ट्रॉफी के साथ-साथ 10-10 लाख रुपये भी मिले। झारखंड के अथर्व बक्शी और केरल के अविर्भव (बाबू कुट्टन) दोनों इस शो के विनर बने हैं। दरअसल, दोनों के बीच मुकाबला टाई हो गया था, जिस वजह से दोनों को ही विनर अनाउंस किया गया। अथर्व ने अपनी गायकी से विक्की कौशल, नेहा कक्कड़, विद्या बालन जैसे सेलेब्स का दिल जीत लिया था। विक्की ने यहां तक कह दिया था कि फ्यूचर में भारतीय संगीत उद्योग गर्व से कहेगा कि हमारे पास अथर्व जैसी महान प्रतिभा है। 

10 लाख मिलेंगे दोनों को
शो के ग्रैंड फिनाले में अथर्व और अविर्भव का मुकाबला और 7 कंटेस्टेंट के साथ था। पिछले हफ्ते नेहा कक्कड़ ने ग्रैंड फिनाले में पहुंचे टॉप 9 कंटेस्टेंट के नामों की घोषणा की थी। सुपरस्टार सिंगर के टॉप 9 कंटेस्टेंट में अथर्व बख्शी और अविर्भव एस के साथ लाइसेल राय, शुभ सूत्रधार, पीहू शर्मा, क्षितिज सक्सेना, मास्टर आर्यन, देवनसरिया के और खुशी नागर का नाम भी शामिल था। हालांकि, अपने साथी कंटेस्टेंट को पीछे छोड़कर अथर्व और अविर्भव इस सिंगिंग रियलिटी शो के विनर बन गए। इन दोनों में इनाम की राशि आधी-आधी बांटी जाएगी। यानी 20 लाख में से अथर्व को 10 लाख रुपये तो अविर्भव को 10 लाख रुपये मिलेंगे।


पापा नहीं चाहते बेटे को सिंगर बनाना
झारखंड के हजारीबाग में रहने वाले अथर्व बक्शी ने अपनी सिंगिंग से पूरे देश का दिल जीत लियाय़ सिर्फ शो के जज ही नहीं बल्कि शो में शामिल होने वाले कई एक्टर्स ने भी अथर्व की खूब तारीफ की। दरअसल, अथर्व का परिवार नहीं चाहता था कि वो सिंगिंग फील्ड में अपना करियर बनाए। हालांकि, उन्हें शुरुआत से ही टीवी पर सिंगिंग रियलिटी शो देखना बेहद पसंद था। ‘इंडियन आइडल 10’ देखने के बाद वो शो के विनर सलमान अली के फैन बन गए और उनके अंदाज को फॉलो करते हुए उन्होंने गाना गाना शुरू कर दिया। लेकिन अथर्व के पापा चाहते थे कि वो सिर्फ पढ़ाई पर ही पूरी तरह से अपना फोकस करें, पर उनकी मां और मामा ने सिंगिंग को बढ़ावा दिया। 
 

Tags - Atharva Bakshi Atharva Bakshi Winner Atharva Bakshi News Atharva Bakshi Singer Atharva Bakshi Latest News Atharva Bakshi Reality Show