द फॉलोअप डेस्कः
आप लोगों को टीवी सीरियल भाभी जी घर पर है के संस्कारी मास्टरजी का चर्चित डायलॉग तुम्हारे अंदर संस्कार नाम की चीज है कि नहीं है जरूर याद होगा। लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगा कि सीरियल में इस चरित्र का किरदार निभाने वाले कलाकार झारखंड के रहने वाले हैं। अब इसी संस्कारी मास्टर साहब यानि विजय सिंह को गुमला नगर परिषद का आइइसी ब्रांड एंबेसडर चुना गया है। विजय सिंह समय-समय पर नगर परिषद क्षेत्र के लिए जागरूकता परक वीडियो संदेश के माध्यम से लोगों को जागरूक करते रहेंगे। उन्हें ब्रांड अंबेसडर के रूप में गुमला नगर परिषद के प्रशासक संजय कुमार ने चुना है।

झारखंड से जुड़ी है जड़ें
बता दें कि विजय सिंह ने मारवाड़ी कॉलेज रांची से स्नातक किया है। डीएवी रजरप्पा से स्कूलिंग हुई है। बचपन से ही उनको अभिनय का शौक था। वह बचपन से ही छोटे-मोटे कार्यक्रमों में भाग लिया करते थे। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा नई दिल्ली से स्नातक करने के बाद इसे करियर के रूप में अपना लिया। कुछ कंपनियों से नौकरी का ऑफर आया, लेकिन उनको पाबंदिया पसंद नहीं थी। कई टीवी सीरियल में उन्होंने काम किया। उनमें से चिड़िया घर, लापतागंज, भाभी जी घर पर हैं आदि प्रमुख हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT