logo

Ranchi : अंकिता ह' त्याकां' ड पर बोले केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, जांच के लिए SIT का गठन करे हेमंत सरकार

a1125.jpg

डेस्क: 

झारखंड में अंकिता सिंह (Ankita Singh) हत्याकांड पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) की प्रतिक्रिया सामने आई है। राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि ऐसी घटनाओं के लिए कौन जिम्मेदार है? क्या पीड़िता को बचाने के लिए पर्याप्त उपाय किए गए। आरोपी को कैसे दंडित किया जा सकेगा, राज्य सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोगों का भरोसा सरकार पर बना रहे, इसके लिए मुख्यमंत्री (CM Hemant Soren) को कम से कम एक बयान जारी करना चाहिए। 

अर्जुन मुंडा ने एसआईटी गठन की मांग की
अर्जुन मुंडा ने मामले की जांच के लिए स्पेशल टास्क फोर्स (SIT) के गठन की मांग की है। उन्होंने कहा कि मैं राज्य सरकार से मांग करता हूं कि अंकिता हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जाए। एसआईटी समय पर चार्जशीट दाखिल करे ताकि समय पर फैसला आए। उन्होंने कहा कि समय पर फैसला आएगा तो लोगों का कानून पर भरोसा मजबूत होगा कि न्याय मिलता है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि राज्य सरकार ये सुनिश्चित करे कि अंकिता के साथ न्याय हो। 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तोड़ी अपनी चुप्पी
दूसरी तरफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है। मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे लोगों (अंकिता को जलाने वाले शाहरुख) को माफ नहीं किया जाना चाहिए। उनको सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं में दोषियों को सजा दिलाने के लिए मौजूदा कानूनों को और मजबूत करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने इस बीच ट्वीट करके अंकिता के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है।

 

23 अगस्त को अंकिता पर हुआ था हमला
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 23 अगस्त को सुबह तकरीबन 4 बजे 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली 17 वर्षीय अंकिता को पड़ोस में रहने वाले शाहरुख नाम के युवक ने पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया था। बुरी तरह झुलसी अंकिता को पहले तो दुमका स्थित फूलो-झानो हॉस्पिटल लाया गया लेकिन गंभीर हालत को देख उसे रिम्स (रांची) रेफर कर दिया गया। यहां 4 दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद अंकिता ने 28 अगस्त की सुबह दम तोड़ दिया।