logo

बर्ड फ्लू से निपटारे के लिए 4 मजिस्ट्रेट की नियुक्ति,  पक्षियों/अंडों को निस्तारित कर गड्ढों में डालने का आदेश

बर्ड फ्लू से निपटारे के लिए 4 मजिस्ट्रेट की नियुक्ति,  पक्षियों/अंडों को निस्तारित कर गड्ढों में डालने का आदेश

द फॉलोअप डेस्कः 
3 मार्च को जेल मोड़ चौक कचहरी के नजदीक बर्ड फ्लू होने की पुष्टी हुई है। इसके बाद जिला पशुपालन कार्यालय ने प्रभावित क्षेत्र के 01 Km  के दायरे में शेष बचे मुर्गों का वैज्ञानिक विधि से निस्तारण करने एवं संक्रमित क्षेत्र का वैज्ञानिक विधि से संपूर्ण Cleaning and Disinfection का कार्य किया जाना है। इसके 10 Km की परिधी के क्षेत्र का मानचित्र बनाकर Surveillance Zone के रूप में चिन्हित करते हुये इस क्षेत्र में बर्ड फ्लू की निगरानी एवं निस्तारण के लिए टीम गठित कर दिया गया है। साथ ही  गठित टीम को सहयोग प्रदान करने एवं विधि-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 4 मजिस्ट्रेट की भी नियुक्ति की गई है। जेल मोड़, नगड़ाटोली वर्द्धमान कम्पाउण्ड, लालपुर, प्लाजा चौक, लोहराकोचा के लिए रितेश पन्ना, जेल मोड़ से अपर करमटोली, लोअर करमटोली, एवं करमटोली चौक तक अरुण सिंह, जेल मोड से कचहरी चौक राजभवन, रातू रोड चौक, मुख्यमंत्री आवास मोरहाबादी तक के लिए विनोद नारायण, जेल मोड़ से कचहरी रोड चडरी, फिरायाला वार्ड नं0 19 जेल मोड़ के 01 किसी के परिधि में अरविंद कुमार को बनाया गया है। 


घर-घर जाकर चेक किया जा रहा 
जिला प्रशासन की टीम इस 01 किलोमीटर के प्रभावित दायरे में घर-घर जाकर पक्षियों / अंडों आदि की उपलब्धता का सर्वेक्षण कर रही है। सर्वेक्षण टीम के द्वारा प्राप्त पक्षियों / अंडों  आदि की प्राप्ति रशीद उपलब्ध कराया जायेगा एवं उसी के आधार पर बाद में मुआवजे का भुगतान किया जायेगा। इस क्षेत्र के स्वच्छ घोषित होने के 21 दिन के बाद ही फिर से पक्षियों / अंडों को बेचा जा सकता है।  इस 01 से 10 किलोमीटर की परिधी में पूर्व से उपलब्ध पक्षियों / अंडों  को इस दायरे से बाहर भेजने और बाहर से पक्षियों / अण्डों को लाने पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।


कंट्रोल रूम स्थापित गया है 
विभाग ने सिटी एसपी को कहा है कि वे अपने स्तर से संबंधित थाना प्रभारियों को सहयोग करे एवं 10 km की परिधी में पक्षियों / अंडों के क्रय-विक्रय पर रोग लगाए। आदेश का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत कार्रवाई की जायेगी। जिला जन सूचना पदाधिकारी, रांची को निर्देश दिया गया है कि अपने स्तर से जन जागरूकता का कार्य करे। साथ ही  जिला पशुपालन पदाधिकारी अपने स्तर से एक कंट्रोल रूम बनाए। नगर आयुक्त, रांची नगर निगम को  Enforcement Team के माध्यम से उपरोक्त क्षेत्र में पक्षियों /अंडों के क्रय-विक्रय पर रोक लगाने के लिए जिला पशुपालन पदाधिकारी, रांची से समन्वय स्थापित करते हुये रोकथाम करने को कहा गया है।  


गड्ढ़ा कर डालना है
जिला पशुपालन अधिकारी को कहा गया है कि जप्त किये गये पक्षियों / अंडों के निस्तारण के लिए  स्थान उपलब्ध कराते हुये गड्डा कराएंगे एवं मृत पक्षियों के निस्तारण के पश्चात उसे सुरक्षित रूप से ढकवाएंगे। Epic Center से संबंधित शून्य से 01 km के दायरे में Infected Zone एवं 01 से 10 km तक  Buffer Zone संबंधी साईन बोर्ड लगवाना तथा प्रभावित क्षेत्र में जागरूकता सुनिश्चित करायेंगे। Epic Center से संबंधित शून्य से 01 किमी के दायरे में Infected Zone का Sanitization करने में पशुपालन विभाग का सहयोग करना सुनिश्चित करायेंगे।  

किसे किस काम की जिम्मदारी

असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, रांची को  चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की RRT Team गठित करते हुये जिला पशुपालन पदाधिकारी, रांची  से समन्वय स्थापित करते हुये मृत पक्षियों के निस्तारण कार्य में लगी पशुपालन विभाग की RRT Team एवं नगर निगम के कर्मियों के स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक दवाओं की पूर्ती करने को कहा गया है। जिला पशुपालन पदाधिकारी, रांची को मृत पक्षियों के निस्तारण के पश्चात Epic Center से 01 किमी की परिधी का रांची नगर निगम, रांची के साथ समन्वय स्थापित करते हुये Sanitization करने को कहा गया है। 
निदेशक, पशुपालन, झारखण्ड से अनुरोध है किया गया है कि Epic Center से 01 किमी की परिधी का Sanitization होने के पश्चात स्वच्छता प्रमाण पत्र निर्गत कराना सुनिश्चित करायेंगे। वन प्रमण्डल पदाधिकारी, राँची से अनुरोध है कि Epic Center से 10 कि0मी0 की परिधी में पाये जाने वाले वन क्षेत्र में पक्षियों की निगरानी, बीट कलेक्शन एवं सैम्पलिंग कराना सुनिश्चित करायेंगे। मुख्य वन संरक्षक-सह-निदेशक भगवान बिरसा मुण्डा जैविक उद्यान, रांची से अनुरोध किया गया है कि उद्यान क्षेत्र में पक्षियों की निगरानी, बीट कलेक्शन एवं सैम्पलिंग कराना सुनिश्चित करायेंगे। बता दें कि जेल मोड़ चौक कचहरी से 01 किलोमीटर की परिधी में मुर्गी / मुर्गा / बतख / बुजा आदि पक्षी एवं अंडों के क्रय-विक्रय पर अगले आदेश तक पूर्ण प्रतिबंध है।