logo

लातेहार : ACB का बड़ा एक्शन, 7 हजार घूस लेते रंगेहाथ अमीन अरेस्ट; जमीन रसीद के नाम पर ले रहा था रिश्वत  

acb_jharkhand.jpg

लातेहार
पलामू एसीबी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गारू अंचल कार्यालय (लातेहार) में पदस्थापित अमीन मुनिदेव सिंह को 7 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद टीम उसे अपने साथ मेदिनीनगर स्थित एसीबी कार्यालय ले गई। मिली जानकारी के अनुसार, जमीन की ऑनलाइन रसीद काटने के एवज में अमीन ने वादी विशाल कुमार से 7 हजार रुपये की मांग की थी। इस संबंध में विशाल कुमार ने एसीबी से शिकायत की थी।
शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पूरे मामले का सत्यापन किया। जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद जाल बिछाया गया और अमीन को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Tags - Online Land Receipt Bribe Anti Corruption Bureau Jharkhand Medininagar ACB Office Revenue