logo

Ranchi : अंजुमन इस्लामिया की अपील- नमाज के बाद घरों में रहें, जुलूस निकालने की बातों को नकारें

anjuman.jpg

रांचीः  
अंजुमन इस्लामिया रांची ने शहर के तमाम लोगों से अपील की है कि कल जुम्मा के नमाज के बाद लोग अपने-अपने घरों में रहें। विशेषकर अपने बच्चों को पर ध्यान दें कि वो किसी भी सूरत में सोशल मीडिया पर बेबुनियाद खबरों को ना फैलाएं। अफवाह से बचेंष किसी तरह के जुलूस निकालने की बातों को नकार दें ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो।

 


घरों में करें नमज अदा 
यह भी अपील की गई है शहर में 144 धारा लागू है इसका खास ख्याल रखें। रांची शहर के तमाम मस्जिदों की कमिटियों से अनुरोध किया गया है कि जुम्मे की नमाज अदा करने के बाद सुन्नत नमाज़ अपने-अपने घरों में अदा करें।