logo

Ranchi : 14 अक्टूबर तक ED की रिमांड पर भेजे गये अमित अग्रवाल, आज जेल में कटेगी रात 

amit_agarwal2.jpg

रांचीः 
व्यवसायी अमित अग्रवाल को 14 अक्टूबर तक के लिए ईडी की रिमांड पर भेज दिया गया है। आज कोर्ट में पेशी के बाद अमित अग्रवाल को जेल भेज दिया गया। रिमांड अवधि कल से शुरू होगी। ईडी उनसे पूछताछ करेगी। कोलकाता के व्यवसायी अमित अग्रवाल को ईडी ने शुक्रवार की शाम कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया था। ईडी की टीम उन्हें आज रांची स्थित ईडी  की विशेष अदालत में पेश किया। ईडी ने कोर्ट से रिमांड की मांग की थी जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। 


अवैध खनन में आ रहा नाम 
अमित अग्रवाल के मेडिकल जांच टीम आज ईडी ऑफिस पहुंची थी। ईडी ने शुक्रवार को कोलकाता से जनहित याचिका मामले में नकदी के सिलसिले में अमित अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। मौजूदा सरकार से करीबी बताए जाने वाले अमित अग्रवाल का नाम झारखंड में अवैध खनन घोटाले से संबंधित ईडी की अभियोजन शिकायत में आया था। अमित अग्रवाल को साजिश रचने में मदद करने के आरोप में झारखंड के चार पुलिस अधिकारी और बंगाल के दो अधिकारी भी ईडी की जांच के घेरे में हैं। 

 

कौन है अमित अग्रवाल 
कोलकाता के सॉल्टलेक में रहने वाले अमित अग्रवाल के परिवार का झारखंड से पुराना नाता है। जामताड़ा में मिहिजाम वनस्पति नामक कंपनी इनकी बताई जाती है। इनके खिलाफ शेल कंपनियों को लेकर आरोप लगता रहा है। इन्होंने ही झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता के विरुद्ध कोलकाता के हेयर स्ट्रीट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 50 लाख रुपए के साथ उन्हें गिरफ्तार करवाया था। अमित ने अधिवक्ता पर आरोप लगाया है कि एक जनहित याचिका को मैनेज करने के नाम पर एक करोड़ रुपये की मांग की थी। पहली किश्त के रूप में 50 लाख रुपए लेने कोलकाता गए थे। तब अमित ने राजीव कुमार को गिरफ्तार करवाया था। ऐसे में अधिवक्ता राजीव कुमार के मामले में ईडी मनी लांड्रिंग के तहत अनुसंधान कर रही है।