logo

दिल्ली : अमित अग्रवाल को आज नहीं मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत, अगली सुनवाई 16 को

AMIT,_AGAR4.jpg

रांची/दिल्लीः 
जेल में बंद कोलकाता के व्यवसायी अमित अग्रवाल की जमानत याचिका पर आज शीर्ष अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान ईडी ने कहा कि हम इस मामले में और अधिक जवाब दाखिल करना चाहते हैं इसलिए समय दिया जाए। ईडी की आग्रह को स्वाकारते हुए कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 16 दिसंबर की तारीख तय की है। इधर अमित अग्रवाल का पक्ष अधिवक्ता रंजिता रोहतगी रख रहीं थीं। उन्होंने इस दौरान कहा कि जिस राजीव कुमार के खिलाफ अमित अग्रवाल ने शिकायत की थी उन्हें तो बेल मिल गई है, फिर मेरे क्लाइंट को जमानत क्यों नहीं दी जा रही है। उन्हें सिर्फ इसलिए गिरफ्तार किया गया है क्योंकि उन्होंने राजीव कुमार की शिकायत की थी।  बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट अमित अग्रवाल की जमानत याचिका ख़ारिज कर चुका है। इसके साथ ही झारखंड हाईकोर्ट ने कैश कांड के षड्यंत्र की जांच सीबीआई को करने का आदेश दिया है।