logo

Ranchi : अखिल भारतीय व्यवसायिक (शिल्प) परीक्षा की तिथि घोषित, जानिए क्या है गाइडलाइन

exam6.jpg

रांची: 

सचिव, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण विभाग एवं कौशल विभाग झारखंड, रांची द्वारा अखिल भारतीय व्यवसायिक (शिल्प)  परीक्षा मार्च-2022 रांची के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों में ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 08 मार्च से 12 मार्च 2022 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जायेगी। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे निर्धारित किया गया है। इसके लिए गाइडलाइन भी जारी की गई है। 

परीक्षा के लिए क्या गाइडलाइन रहेगी
इन परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा के आयोजन को लेकर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची द्वारा  दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा केंद्र पर भीड़ लगाकर विधि व्यवस्था भंग करने की आशंका को देखते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, रांची द्वारा परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी की गई है। परीक्षा के दौरान अधिकतम 5 व्यक्तियों के एक साथ जमा होने पर रोक रहेगी। किसी भी प्रकार का सरकारी और धार्मिक अनुष्ठान नहीं किया जायेगा। 

परीक्षा के लिए कब तक जारी रहेगा नियम
किसी भी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का इस्तेमाल करने की मनाही है। परीक्षा केंद्र की परिधि में किसी भी प्रकार के हथियार के इस्तेमाल पर पाबंदी रहेगी। हालांकि, सरकारी कार्य में लगे सुरक्षाकर्मियों पर ये लागू नहीं होगा। किसी भी प्रकार के सभा और बैठक पर पाबंदी रहेगी। परीक्षा केंद्र की 200 मीटर की परिधि में ये नियम सुबह साढ़े 6 बजे से रात 8 बजे तक लागू रहेगा।