द फॉलोअप डेस्कः
गोला थाना पुलिस ने आजसू कार्यकर्ता को जेल भेज दिया है। आजसू कार्यकर्ता को महिला के साथ छेड़खानी के आरोप में जेल भेजा गयाहै। इसके बाद आजसू के जिला अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता गोला थाना पहुंचे। उन्होंने गिरफ्तार लोगों को छोड़ने को कहा। इस दौरान एसडीपीओ किशोर रजक के साथ सबकी काफी बहस भी हुई। बाद में तीनों आरोपियों को पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया। पुलिस ने 17 नामजद उप प्रमुख सहित आजसू नेता, कार्यकर्ताओं और 100 लोगों के खिलाफ मुकदम दायर किया है। सब पर आरोप है कि इन लोगों ने सरकारी काम में बाधा डाला है। एसडीपीओ ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर एसपी के निर्देश के बाद कार्रवाई की गई है।

चंद्रप्रकाश चौधरी भी लगा रहे आरोप
दरअसल महिला का आरोप है कि गांव के कुछ युवकों ने पटाखा फोड़ने के दौरान उसके साथ छेड़खानी की है। इसके बाद महिला ने गोला थाना में मामला दर्ज कराया। चार में से एक युवक को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। 3 को जांच एवं पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। जिसके बाद आजसू के लोग थाने में आकर बहसबाजी कर रहे थे। इस मामले में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एसडीपीओ और गोला बीडीओ पर आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि जीत के बाद पदाधिकारी जान बूझकर आजसू के साथ ऐसा व्यवहार कर रहे हैं। आजसू के कार्यकर्ताओं पर झूठा मुकदमा दायर कर कार्रवाई कर रहे है। उन्होंने सरकार से एसडीपीओ को हटाने की मांग की। पुलिस से निष्पक्ष तरीके से जांच करने की मांग भी की.
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT
