logo

जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत का समर्थन करनेवालों का आजसू पार्टी ने जताया आभार

NIRMLA_BHAGAT.jpg

रांची
आजसू पार्टी ने रांची जिला परिषद अध्यक्ष एवं पार्टी महासचिव  निर्मला भगत के विरूद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के निरस्त हो जाने पर उन्हें बधाई दी है। उनका समर्थन करने वाले सभी सांसदों, विधायकों, जिला परिषद सदस्यों एवं प्रखंड प्रमुखों का आभार जताया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा है कि  निर्मला भगत ने जिला परिषद अध्यक्ष के रूप में अपनी कार्यशैली और नीतियों से एक अलग पहचान बनाई है, जिसपर ज्यादातर सदस्यों ने अपना भरोसा जताया है। निर्मला भगत पार्टी की केंद्रीय महासचिव हैं तथा झारखंड आंदोलनकारी एवं सरना धर्म गुरु रहे स्व वीरेंद्र भगत की पत्नी हैं। अविश्वास प्रस्ताव के मतदान में 65 मतदाताओं में से मात्र 8 लोग ही उपस्थित हुए, जिससे कोरम पूरा नहीं हो पाया और प्रस्ताव निरस्त हो गया।

झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर ने भी निर्मला भगत को बधाई दी है और कहा है कि जिला परिषद को भ्रष्टाचार का अखाड़ा बनाने को लालायित लोगो को शिकस्त मिली है। आजसू पार्टी के दीपक महतो, चिंटू मिश्रा, बनमाली मंडल, नईम अंसारी, परवाज खान, ज्ञान सिन्हा, कुमोद वर्मा, ज्योत्सना केरकेट्टा, राजाराम महतो, लाल प्रेम प्रकाश नाथ शाहदेव, अनिल महतो, संजय गोप, ओम वर्मा, ऋतुराज शाहदेव, देवाशीष चट्टोराज,  डॉ पार्थ परितोष, लाडले खान, सज्जाद आलम सुरेन्द्र लिंडा, महादेव मुंडा आदि नेताओं ने भी निर्मला भगत को बधाई दी है।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest