द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:
Jharkhand News: कैप्टन कूल (Captain Cool Dhoni) रांची की सड़कों पर बाइक दौड़ाते नजर आए। माही ने आईपीएल (IPL) से भी संन्यास का ऐलान कर दिया है। पूरी दुनिया में उनके फैंस दुखी और भावुक हैं। सोशल मीडिया से लेकर अखबारों की सुर्खियों में जिस धौनी की इतनी ज्यादा चर्चा है, वह पूरी बेफिक्री से रांची की सड़कों पर बाइक राइडिंग करते दिख रहे हैं। तस्वीरों में धौनी ब्लैक टीशर्ट और लाइट ग्रे हाफ पैंट पहने बाइक चलाते दिख रहे हैं। उन्होंने हेलमेट लगा रखा है, लेकिन पहचानना कोई मुश्किल काम नहीं कि बाइक चला रहा शख्स और कोई नहीं, रांची का राजकुमार धौनी है। बाइक राइडिंग धौनी का प्रिय शगल है। वह इसका जिक्र कई बार कर चुके हैं।
सिमलिया के उनके आलीशान मकान में उनकी 100 के करीब मोटरसाइकिल के लिए अलग से पार्किंग बना हुआ है, जो किसी शोरुम सरीखा दिखता है। धौनी अब बतौर खिलाड़ी मैदान में नजर नहीं आएंगे। वे इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी टीम सीएसके में मेंटॉर की भूमिका में दिखेंगे। धौनी ने वर्ष 2020 में ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
MS Dhoni enjoying his peaceful bike rides after retirement ???????? https://t.co/9ATzDBREDk
— Yash MSdian ™️ ???? (@itzyash07) November 18, 2026
धौनी को बाइक्स का काफी शौक है
यह पहली बार नहीं है जब भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने रांची में बाइक राइडिंग की हो। वह अक्सर रांची के रिंग रोड समेत अन्य जगहों पर बाइक चलाते दिखते हैं। रांची में प्रवास के दौरान वह अक्सर जेएससीए स्टेडियम में प्रैक्टिस और ट्रेनिंग के लिए भी बाइक से ही आते-जाते हैं। एकबार तो उन्होंने रांची के लोकल क्रिकेट को लिफ्ट भी दी थी। धौनी को बाइक काफी पसंद है। बाइक के प्रति इसी क्रेज की वजह से बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम से उनकी पक्की दोस्ती हो गई थी। धौनी, अपने करियर के शुरुआती दिनों से लेकर अब तक कई प्रमुख दोपहिया ब्रांड के विज्ञापन में भी नजर आ चुके हैं।

धौनी के कलेक्शन की 15 प्रमुख बाइक
गौरतलब है कि धौनी के कलेक्शन में कॉन्फडरेट X132 हैलकट, कावासाकी निंजा H2, सुजुकी हायाबुसा, कावासाकी निंजा ZX-14R, हार्ले डेविसन फैट बॉय, डुकाती 1098, यामाहा RD350, यामाहा RX100, BSA Gold Star, नॉर्टन कमांडो 961, यामाहा YZF-R1, जावा 42 बॉबर, TVS अपाचे RR 310, TVS Ronin और राजदूत शामिल है। धौनी के पास 100 से ज्यादा बाइक्स हैं, लेकिन उन्होंने हालिया इंटरव्यू में बताया कि उनमें से केवल 35 ही चलने की हालत में है।

धौनी अब मेंटॉर की भूमिका में दिखेंगे
धौनी ने आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सीएसके प्रबंधन से अपील की थी कि उन्हें रिलीज कर दिया जाए। प्रबंधन ने उनसे फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए कहा था, लेकिन जब वह नहीं माने तो उन्हें मेंटॉरशिप की नई भूमिका सौंप दी। धौनी वर्ष 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग के पहले संस्करण से इसमें जुड़े थे। उनकी कप्तानी ने चेन्नई ने 5 आईपीएल खिताब जीते और 2 बार चैंपियंस लीग टी20 की भी विजेता रही। टीम ने सर्वाधिक 12 बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया।