logo

झारखंड प्रदेश कांग्रेस का महासचिव बनने पर आदित्य विक्रम ने शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

vk0321.jpg

रांची
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महासचिव पद पर नियुक्ति होने के बाद आदित्य विक्रम जयसवाल ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद शशि थरूर, झारखंड प्रभारी के राजू, सहप्रभारी डॉ सिरीवेल्ला भूपेंद्र मरावी, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए गर्व के साथ-साथ एक बड़ी चुनौती भी है, जिसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।

परिवार  कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित रहा है

आदित्य विक्रम जयसवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष, वरिष्ठ नेताओं एवं प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पांचवीं पीढ़ी के तौर पार्टी संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने के लिए काम करेंगे। उनका परिवार  कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

Tags - Aditya Vikram Gratitude General Secretary Jharkhand State Congress Ranchi