खूंटी
बिरसा कॉलेज खूंटी में स्नातक स्तर पर नामांकन की सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के नेतृत्व मे आज विद्यार्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में विद्यार्थी बिरसा कॉलेज खूंटी के बिरसा मुंडा कॉलेज बिरसा मुंडा के प्रतिमा के नीचे एकत्रित हुए और सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। विद्यार्थियों का कहना है कि बिरसा कॉलेज खूंटी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के अनेक विद्यार्थी बाहर जाकर पढ़ाई करने में सक्षम नहीं हैं। ऐसे में स्नातक की सीटों में कमी होने से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के सामने उच्च शिक्षा से वंचित होने की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
सीट बढ़ाओ, विद्यार्थियों का भविष्य बचाओ” के लगे नारे
प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने “सीट बढ़ाओ, विद्यार्थियों का भविष्य बचाओ”, “हर बच्चे को पढ़ने दो, बिरसा कॉलेज बढ़ने दो” जैसे नारे लगाए। ABVP के प्रदेश मंत्री प्रकाश टुटी ने कहा, “बिरसा कॉलेज केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं है, यह खूंटी के गरीब, ग्रामीण और आदिवासी परिवारों के हजारों बच्चों के सपनों का केंद्र है। यदि सीटों की कमी के कारण कोई बच्चा उच्च शिक्षा से वंचित होता है, तो यह केवल उस विद्यार्थी की समस्या नहीं, बल्कि पूरे परिवार के भविष्य से जुड़ा सवाल है।”
संघ के इन नेताओं ने किया संबोधित
प्रवास में पहुंचे क्षेत्रीय प्रमुख रवि अग्रवाल ने कहा, “हमारे कई साथी ऐसे हैं जिनका एडमिशन केवल सीट उपलब्ध नहीं होने के कारण नहीं हो पाया है। रीना ओड़आ ने कहा, “जिन विद्यार्थियों का एडमिशन हो चुका है, उनकी भी जिम्मेदारी है कि वे अपने उन साथियों के लिए आवाज उठाएं, जिन्हें अभी अवसर नहीं मिला है। शिक्षा केवल व्यक्तिगत सफलता का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को आगे बढ़ाने का रास्ता है।” सुखराम हेमरोम ने कहा कि संगठन विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर लगातार सक्रिय रहेगा। कॉलेज में सीट वृद्धि के साथ-साथ आधारभूत सुविधाओं और विद्यार्थियों से जुड़े अन्य विषयों को भी संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा। सुशांति तो ने कहा कि खूंटी के किसी भी योग्य विद्यार्थी को केवल सीटों की कमी के कारण उच्च शिक्षा से वंचित नहीं होने दिया जाना चाहिए। संगठन ने विश्वविद्यालय एवं संबंधित विभाग से शीघ्र निर्णय लेते हुए स्नातक की सीटों में पर्याप्त वृद्धि करने की मांग की है।
हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/HH6GR1oBwB77Vy5eBcnoFo