रांची
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) झारखंड ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित सामान्य अध्ययन पेपर-2 की परीक्षा में हुई अशुद्धियों की निंदा की है। परिषद ने कहा है कि यह मात्र एक गलती नहीं, बल्कि लाखों युवाओं के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ है। जिस परीक्षा पर अभ्यर्थियों का भविष्य निर्भर करता है, उसमें इस स्तर की लापरवाही पूरी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। मेहनत और संघर्ष से तैयारी करने वाले युवाओं के साथ यह अन्याय बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है।

इस मामले में ABVP ने निम्न मांगें की हैं-
पूरे मामले की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच हो
दोषी अधिकारियों एवं एजेंसी पर कड़ी कार्रवाई हो
प्रभावित अभ्यर्थियों के हित में परीक्षा रद्द कर पुनः आयोजन किया जाए
भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने हेतु पारदर्शी प्रणाली लागू हो
आंदोलन की चेतवानी
वहीं प्रदेश मंत्री प्रकाश टुटी ने इसे JPSC की घोर लापरवाही कहा है। कहा कि यह झारखंड के युवाओं के सपनों पर सीधा प्रहार है। सरकार स्पष्ट करे कि इतनी बड़ी भूल कैसे हुई। जब अभ्यर्थी छोटी गलती की सजा भुगतता है, तो आयोग की इस बड़ी चूक पर जिम्मेदारी तय क्यों नहीं होती? परिषद ने ठोस कार्रवाई नहीं होने पर राज्यभर में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
