logo

14वीं JPSC प्रकरण में गिरफ्तार अभय तिवारी ने 13 साल में सरकारी नौकरी की 12 परीक्षा पास की! अब होगी जांच

abhay.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

JPSC की भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी की शिकायतों की जांच कर रही CID ने सोमवार (3 अगस्त) को रांची, पलामू, हजारीबाग, बोकारो और धनबाद समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुल 18 ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की। जांच एजेंसी ने जानकारी दी है कि इस दौरान बड़ी मात्रा में  अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं, जिनमें लैपटॉप, मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों का पासबुक-चेकबुक, अभ्यर्थियों की OMR शीट की कॉर्बन कॉपी, एडमिट कार्ड और मार्कशीट समेत अन्य दस्तावेज शामिल हैं। CID जब्त किए गये साक्ष्यों की गहन जांच करेगी। जांच एजेंसी ने इस बीच अभय तिवारी को लेकर अहम खुलासा किया है। 

अभय तिवारी ने 13 साल में 12 परीक्षा पास की
14वीं JPSC पीटी परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप में गिरफ्तार अभय कुमार तिवारी ने पिछले कुछ वर्षों में केंद्र और राज्य स्तर की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। इनमें वर्ष 2018 की पुलिस अवर निरीक्षक की लिखित परीक्षा, नेवी में एसएसआर पद हेतु वर्ष 2013 की लिखित परीक्षा, भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) में सहायक पद हेतु वर्ष 2014 की लिखित परीक्षा, आईआरबी (IRB) कांस्टेबल की लिखित परीक्षा, वर्ष 2018 की सीआरपीएफ हेडकांस्टेबल (लिखित एवं टाइपिंग) परीक्षा, वर्ष 2014 में नॉर्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (NCL) की पीटी परीक्षा, जेएसएससी की पीजीटी टीचर एवं सीजीएल परीक्षाएं तथा जेपीएससी की ACF, FRO, FSO एवं 11वीं–13वीं की झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षाएं शामिल हैं। इन तथ्यों का सत्यापन आवश्यक है।

CID ने एजेंसियों से मांगी विस्तृत जानकारी
अपराध अनुसंधान शाखा (CID) ने संबंधित भर्ती और परीक्षा आयजित कराने वाली एजेंसियों से आरोपी अभय तिवारी की अभ्यर्थिता, आवेदन पत्र, मूल्यांकन अभिलेख और चयन प्रक्रिया से जुड़े रिकॉर्ड के साथ बाकी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा है, ताकि पूरे मामले की निष्पक्ष और प्रभावी जांच सुनिश्चित की जा सके। 

Tags - Abhay TiwariJPSCCIDJharkhand News