logo

झारखंड से NSUI की पहली महिला राष्ट्रीय संयोजक बनी आरुषि वंदना, कांग्रेस के अधिकारियों ने दी बधाई 

झारखंड से NSUI की पहली महिला राष्ट्रीय संयोजक बनी आरुषि वंदना, कांग्रेस के अधिकारियों ने दी बधाई 

द फॉलोअप डेस्क 

कांग्रेस छात्र संगठन NSUI की झारखंड प्रदेश नेत्री आरुषी वंदना को राष्ट्रीय मेन बॉडी में राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। यह झारखंड से NSUI की राष्ट्रीय टीम में शामिल होने वाली पहली महिला हैं। उनके साथ झारखंड के आयुष सिन्हा को भी इस टीम में जगह दी गयी है। 

NSUI के राष्ट्रीय अधियक्ष वरुण चौधरी ने पूरे देश से मेहनती, छात्र हित के लिए काम करने वाले लोगों को राष्ट्रीय मेन बॉडी में जगह दी है। झारखंड से अरुषि वंदना और आयुष सिन्हा को चुना गया है। बता दें कि आरुषि वंदना 2016 से NSUI में सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। इस दौरान वे NSUI में अनेकों पोस्ट में रह चुकी हैं। लेकिन अब उन्हें राष्ट्रीय मेन बॉडी में राष्ट्रीय संयोजक के रूप में चुना गया है। उन्होंने इस अवसर के लिए  राष्ट्रीय नेतृत्व का धन्यवाद किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड से एक महिला को राष्ट्रीय टीम में जगह मिलना गर्व की बात है। प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, मंत्री, विधायक और आयोग के अध्यक्ष ने आरुषी वंदना को राष्ट्रीय संयोजक बनने की खुशी में बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Tags - कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड प्रदेश नेत्री राष्ट्रीय संयोजक NSUICongress Student Organization Jharkhand State Leader National Convenor