logo

जामताड़ा में धू-धूकर जल उठी चलती हुई कार, 3 लोग सवार थे; चश्मदीदों ने क्या बताया!

a605.jpg

जामताड़ा:

जामताड़ा के करमाटांड़ प्रखंड अंतर्गत शेखपुरा गांव में दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। शुक्रवार (29 मई) की रात को करीब 8:30 बजे चलती मारुती सुजुकी ब्रेजा कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में कार आग के गोले में तब्दील हो गई। शॉर्ट-सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। बताया जाता है कि कुछ ही पल में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कार धू-धूकर जलने लगी। चंद मिनटों में ही आग जलकर राख में तब्दील हो गई। गनीमत रही की वक्त रहते कार सवार लोग बाहर निकल आए। 

चित्रा से जामताड़ा की ओर जा रही थी कार
जानकारी के अनुसार, यह कार चित्रा से जामताड़ा की ओर आ रही थी, तभी शेखपुरा गांव के पास अचानक इसमें तकनीकी खराबी आई और शॉर्ट सर्किट हो गया। इस घटना की सबसे हैरान कर देने वाली बात यह रही कि स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के वक्त गाड़ी में कुल 3 लोग सवार थे। जैसे ही ड्राइवर को गाड़ी में शॉर्ट सर्किट और आग लगने का अहसास हुआ, उसने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को तुरंत सड़क के किनारे खड़ा किया। इसके बाद ड्राइवर और उसमें सवार अन्य दो लोग अपनी जान बचाने के लिए मौके से तुरंत फरार हो गए। 

इस हादसे में तीनों लोग बाल-बाल बच गए और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि थोड़ी भी देरी होती तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। 

Tags - JamtaraCar Caught FireCar BurntJharkhand NewsCrime News