logo

4 बच्चों की मां और 3 बच्चों के पिता का फेसबुक से शुरू हुआ चक्कर, मामला अब थाने पहुंचा

तदना2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
फेसबुक के जरिए शुरू हुई दोस्ती अब दो परिवारों के बीच गंभीर विवाद का रूप ले चुकी है। सेलहारा कला निवासी राजकुमार केसरी (बबलू) और चार बच्चों की मां रिंकी देवी के कथित प्रेम-संबंध ने मामला कुजू ओपी तक पहुंचा दिया। जानकारी के अनुसार, राजकुमार केसरी का विवाह सोनी देवी से लगभग एक दशक पहले हुआ था और उनके तीन बच्चे हैं। वह केरल में जेसीबी मशीन ऑपरेटर के रूप में काम कर रहे थे। इसी दौरान फेसबुक के जरिए उनकी दोस्ती रिंकी देवी से हुई, जिनके चार बच्चे हैं। धीरे-धीरे दोनों के बीच कथित प्रेम संबंध बन गए।


बताया जाता है कि राजकुमार केसरी अपने परिवार से दूरी बनाने लगे और रिंकी देवी भी अपने पति और बच्चों को छोड़कर केरल में उनके साथ रहने लगीं। घटना की भनक लगने पर पहली पत्नी सोनी देवी केरल पहुंचीं और राजकुमार केसरी को कुजू लेकर आईं। इस बीच कथित प्रेमिका भी उनके साथ कुजू पहुंच गई। रास्ते में महिला के परिवार के लोग राजकुमार केसरी को रोकने लगे, जिसके बाद सभी कुजू ओपी पहुंचे। घंटों चली पूछताछ के दौरान कथित प्रेमी-प्रेमिका अलग होने से इंकार करते रहे और आत्महत्या की धमकी दी, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने मामला महिला थाना, रामगढ़ भेज दिया है। अब पूरे प्रकरण की जांच और आगे की कार्रवाई की संभावना बनी हुई है।