logo

गुमला में 15 साल की लड़की के साथ जंगल में गैंगरेप, आरोपी ने हत्या की धमकी दी

Ramgarh_Rape_case_31.jpg

गुमला:

गुमला में 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप हुआ है। वारदात कुरुमगढ़ थानाक्षेत्र की है। पीड़िता डुमरी थानाक्षेत्र की रहने वाली है और बीते 18 अप्रैल को पिता के साथ सकरा गांव में शादी समारोह में गई थी। पीड़िता ने शुक्रवार को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस को यह जानकारी दी है कि 20 अप्रैल को जब वह गांव में ही एक शादी समारोह से वापस लौट रही थी, तभी घात लगाए 2 युवकों ने उसे पकड़ा और मुंह दबाकर जंगल में ले गए। पीड़िता ने युवकों की पहचान सकरा गांव के ही ब्राह्मण मुंडा उर्फ धर्मनाथ मुंडा और रतन दास के रूप में की है। 

जंगल में बारी-बारी से किया दुष्कर्म
पीड़िता का आरोप है कि अंधेरे का लाभ उठाकर दोनों उसे जंगल में ले गए  जहां रतन दास ने उसके पैरों को पकज़ा और ब्राह्मण मुंडा ने रेप किया। पीड़िता का कहना है कि ब्राह्मण मुंडा उसे जंगल के दूसरी ओर ले गया और वहां भी जबरन शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उसे घर के पास छोड़ा और धमकी दी कि यदि घटना की जानकारी किसी को दी तो पूरे परिवार की हत्या कर दें। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और छानबीन में जुटी है। 

पीड़िता ने शुक्रवार को दर्ज कराया केस
पीड़िता का कहना है कि वारदात से वह इतना डर गई थी कि कई दिनों तक चुप रही। आखिरकार गुरुवार को उसने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को वारदात की जानकारी दी। कुरुमगढ़ थाना प्रबारी दिनेश कुमार ने सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस उनको पकड़ने के लिए सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। 

Tags - Gumla Gangrape CaseGangrapeGangrape of a Minor GirlGumla NewsCrime News