द फॉलोअप डेस्क
शुक्रवार की दोपहर लगभग 3.30 बजे प्रोजेक्ट के जेनरेटर में भीषण आग लग गयी। आग से परिसर में धुआं फैल गया। हालांकि फायर ब्रिगेट की टीम जल्द ही घटना स्थल पर पहुंच गयी। टीम ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया। हालांकि आग से प्रोजेक्ट भवन सचिवालय में कागजातों या दस्तावेजों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। क्योंकि जेनरेटर प्रोजेक्ट भवन (पीछे) के खाली जगह पर इंस्टॉल है। हालांकि आग लगने से सचिवालयकर्मियों में थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी की स्थिति बनी। लेकिन आग और धुआं मुख्य बिल्डिंग के दूर होने के कारण कोई क्षति नहीं हुई।
