द फॉलोअप डेस्क
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा पर फिल्म बनाने जा रही है। इसकी शूटिंग मार्च 2024 से शुरू होगी। यह फिल्म की शूटिंग घरती आबा की धरती से शुरू की जाएगी। अभिनेता सुची कुमार ने इस फिल्म को बनाने के लेकर पूरी तैयारी कर ली है। मुंबई में आयोजिक एक कार्यक्रम में कहा कि धरती आबा की वीरता और संघर्ष से काफी प्रभावित होकर उन्होंने फिल्म बनने का फैसला लिया है। फिल्म के निदेशक एन राघवन हैं। फिल्म को बनाने को लेकर अभिनेता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को जानकारी दे चुके हैं।

पांच सालों से भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी कर रहा हूं अध्ययन
मुंबई में आयोजिक कार्यक्रम में अभिनेता सुची कुमार ने कहा कि "इस फिल्म को लेकर मैं बीते पांच सालों से भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर अध्ययन कर रहा हूं।" भगवान धरती के गांव जाकर उनके परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की और काफी बारीकी से जानकारी पूरी जानकारी लेने की कोशिश की। साथ ही पुराने लोगों से मिलकर उनके रहन सहन, जीवन यापन पर जानकारी लेकर अन्य विषयों पर भी वे निरंतर अध्ययन कर रहे हैं। अगले साल मार्च में फिल्म बनाने की शुरुआत बिरसा मुंडा की धरती उलिहालू से की जाएगी।

ऐसी बनेगी फिल्म की विदेशों में भी लोग लेंगे प्रेरणा
अभिनेता ने बताया कि फिल्म के निदेशक एन राघवन चाहते हैं कि एक ऐसी फिल्म बने कि लोगों को लगे कि वे जीवित भगवान बिरसा मुंडा को देख रहे हैं, जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ाई जारी रखी हुई है। यह फिल्म ऐसी होगी कि झारखंड ही नहीं, ना ही पूरे देश बल्कि विदेशों में भी लोग भगवान बिरसा मुंडा की वीरता से प्रेरणा लेंगे।