logo

कोडरमा में नाबालिग लड़का-लड़की ने की आत्महत्या, पुलिस एंगल तलाश रही है

2ेपोन.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कोडरमा के डोमचांच थाना क्षेत्र में एक ही रात युवक और युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों घटनाएं अलग-अलग गांवों तेतरियाडीह और बेहराडीह की हैं। मृतकों की पहचान 17 साल के साहिल और 15 साल की प्रियांशी के रूप में हुई है। दोनों ने अपने-अपने घरों में आत्महत्या की है। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस दोनों मामलों के बीच किसी संभावित संबंध की भी जांच कर रही है, हालांकि अभी तक कोई ठोस वजह सामने नहीं आयी है।