logo

राजमहल में गोली चली, 15 वर्षीय लड़की घायल; प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है मामला!

राजमहल में गोली चली, 15 वर्षीय लड़की घायल; प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है मामला!

साहिबगंज:

Jharkhand News: साहिबगंज में गुरुवार देर शाम को फायरिंग की घटना हुई। घटना में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को गोली लगी है। मामला राजमहल थानाक्षेत्र अंतर्गत टिक्काटोला गांव का है। फायरिंग में घायल किशोरी की पहचान केदारनाथ मंडल की बेटी गौरी कुमारी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि गौरी के दाहिने पैर में गोली लगी है। परिजन, नाबालिग लड़की को राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज जारी है।  

पुलिस को घटनास्थल से मिला खोखा
घटना की जानकारी मिलते ही राजमहल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया है। प्रथम दृष्टया फायरिंग की इस घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, गोली किसने और किन परिस्थितियों में चलाई, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं  को ध्यान में रखकर छानबीन में जुटी है। 
 

Tags - Jharkhand NewsFiringRajmahal Firing NewsCrime News