रांची:
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने राज्य के कई जिलों के डीईओ, डीएसई का तबादला किया है। शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है। इनमें 41 शिक्षा अधिकारियों के नाम हैं।के स्थानांतरण और पदस्थापन का आदेश जारी किया है। 29 जून 2026 को जारी अधिसूचना के तहत जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO), जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE), क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी और प्राचार्यों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

किस अधिकारी को मिली क्या नयी जिम्मेदारी
सचिवालय विशेष दायित्व निभा रहे प्रशासी पदाधिकारी प्रदीप ठाकुर को झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) का सचिव बनाया गया।
मनोज कुमार को पूर्वी सिंहभूम के जिला शिक्षा पदाधिकारी पद से हटाकर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC), रांची में प्रशासी पदाधिकारी बनाया गया।
आशीष कुमार पाण्डेय को पूर्वी सिंहभूम से प्राथमिक शिक्षा निदेशालय में उपनिदेशक बनाया गया।
मो. वसीम अहमद को गिरिडीह के डीईओ से रांची का जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया।
निशु कुमारी को रांची से पूर्वी सिंहभूम का डीईओ बनाया गया तथा कोल्हान प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
दीप्ति कुमारी को JEPC से खूंटी का जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया।
प्रेस कुमार को लातेहार से पश्चिमी सिंहभूम का जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया।
संदीप कुमार को पलामू का जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया तथा पलामू प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
जगरनाथ लोहरा को बोकारो से गढ़वा का जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया।
अभय कुमार शील को खूंटी से रामगढ़ का जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया।
मुकुल राज को गिरिडीह से कोडरमा का जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया।
संजीत कुमार को रामगढ़ से दुमका का जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया।
कुमारी नीलम को रामगढ़ से हजारीबाग का जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया और उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार मिला।
विनय कुमार को रांची से गिरिडीह का जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया।
कंचन कुमारी को कोडरमा से चतरा का जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया।
प्रवीण रंजन को हजारीबाग से बोकारो का जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया।
नयन कुमार को पाकुड़ से साहिबगंज का जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया।
सुरेश महतो को खूंटी का जिला शिक्षा अधीक्षक बनाया गया।
जूही रानी को पूर्वी सिंहभूम का जिला शिक्षा अधीक्षक बनाया गया।
शालिनी डुंगडुंग को धनबाद का जिला शिक्षा अधीक्षक बनाया गया।
सुभाष अनुराग एक्का को पलामू का जिला शिक्षा अधीक्षक बनाया गया।
ऋषिकेश कुमार को लातेहार का जिला शिक्षा अधीक्षक बनाया गया।
खुशबू को रामगढ़ का जिला शिक्षा अधीक्षक बनाया गया।
अमित कुमार को सरायकेला-खरसावां का जिला शिक्षा अधीक्षक बनाया गया।
आशीष कुमार हेंब्रम को गिरिडीह का जिला शिक्षा अधीक्षक बनाया गया।
लक्ष्मण यादव को दुमका का जिला शिक्षा अधीक्षक बनाया गया।
उर्मिला हांसदा को साहिबगंज का जिला शिक्षा अधीक्षक बनाया गया।
प्रियाशी भगत को पाकुड़ का जिला शिक्षा अधीक्षक बनाया गया।
अपरूपा पॉल चौधरी को रांची से DIET, रातू की प्राचार्य बनाया गया।
टोनी प्रेमराज टोप्पो को पश्चिमी सिंहभूम से DIET, चाकुलिया (पूर्वी सिंहभूम) का प्राचार्य बनाया गया।
सौरभ प्रकाश को DIET, दुमका का प्राचार्य बनाया गया।
कैंसर रजा को DIET, जसीडीह (देवघर) का प्राचार्य बनाया गया।
दिनेश कुमार मिश्रा को DIET, गोविंदपुर (धनबाद) का प्राचार्य बनाया गया।
भूतनाथ रजवार को झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) में संयुक्त सचिव बनाया गया।
आयुष कुमार को हजारीबाग DIET का प्राचार्य बनाया गया।
कुमार हर्ष को JAC का संयुक्त सचिव बनाया गया।
कविता खलखो को DIET गुमला का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
चार्ल्स हेंब्रम को DIET, पवैया (जामताड़ा) का प्राचार्य बनाया गया।
