logo

पश्चिमी सिंहभूम में जन्मदिन के दिन 20 वर्षीय दीपिका पूर्ति की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव

पश्चिमी सिंहभूम में जन्मदिन के दिन 20 वर्षीय दीपिका पूर्ति की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव

चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम): 
पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक दुखद घटना सामने आई है। सोमवार को 20 वर्षीय दीपिका पूर्ति का शव घर के अंदर दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। घटना के दिन ही दीपिका का जन्मदिन था। मंगलवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।घटना मंझारी थाना क्षेत्र के तांतनगर ओपी अंतर्गत चिरुबासा, मरंगसाई गांव की है। दीपिका तीन बच्चों की मां थी। जन्मदिन के दिन उसकी मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है। दीपिका के पति सेलाई पूर्ति ने बताया कि जन्मदिन के अवसर पर दीपिका ने घर के सभी सदस्यों के लिए पकवान बनाए थे। परिवार के लोग मेला घूमने जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान सेलाई ने अपने दोस्त के पैसे बैंक से निकालने के लिए दीपिका से स्कूटी की चाबी मांगी। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

घर लौटने पर फंदे से लटका मिला शव
सेलाई पूर्ति के अनुसार, विवाद के बाद वह घर से बाहर चला गया था। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा, तो दीपिका को घर के अंदर दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका पाया। इसके बाद घटना की जानकारी दी गई। फिलहाल दीपिका की मौत के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Tags - Deepika Purty DeathChaibasa NewsJharkhand CrimeWest SinghbhumTantnagar News