logo

सिमडेगा में दुष्कर्म के 2 अलग-अलग मामले आए सामने, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

si.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सिमडेगा के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र से आज नाबालिग के साथ दुष्कर्म के दो मामले सामने आए। जो समाज के लिए निश्चित रूप से चिंताजनक खबर है। सिमडेगा ठेठईटांगर थाना क्षेत्र और महिला थाना क्षेत्र से आज नाबालिग के साथ दुष्कर्म के दो मामले प्रकाश में आए। हालांकि दोनों ही मामलों में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सिमडेगा एसपी एम अर्शी ने आज प्रेसवार्ता करते हुए इन दोनों घटनाओं की जानकारी मीडिया के साथ साझा की। उन्होंने बताया कि पहली घटना ठेठईटांगर थाना क्षेत्र की है। जहां सूरज राम नामक युवक के द्वारा एक नाबालिग के साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। जब पीड़िता गर्भवती हो गई, तब मामला प्रकाश में आया। इसके बाद उसके परिजनों के द्वारा थाने में मामला दर्ज कराया गया। पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
वहीं दूसरा मामला महिला थाना क्षेत्र का है जहां पहली घटना के जैसे ही सिप्रीयन नामक व्यक्ति ने एक नाबालिग के साथ कई बार दुष्कर्म कर उसे गर्भवती कर दिया जिसके बाद उसके घर वालों को घटना की जानकारी हुई। तब परिवार वालों ने महिला थाने में मामला दर्ज कराया। इस मामले में भी पुलिस ने आरोपी सिप्रीयन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। और आगे की जांच की जा रही है। 

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand trending news Jharkhand khabar crime crime news rape news action against rape simdega simdega news