द फॉलोअप डेस्क
मध्य प्रदेश के संबल निवासी अक्षय गुप्ता 12 ज्योतिर्लिंग की पैदल यात्रा पर निकले हैं और अब तक अपनी कठिन यात्रा का बड़ा हिस्सा पूरा कर चुके हैं। सोमवार शाम करीब 5:00 बजे उनके गुमला पहुंचने पर चेंबर ऑफ कॉमर्स की टीम ने टावर चौक पर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया गया और उनके साहस और आस्था की सराहना की गई। अक्षय गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अब तक कई ज्योतिर्लिंगों की यात्रा पैदल पूरी कर ली है।

उनकी यात्रा में अब केवल आंध्र प्रदेश और रामेश्वरम की यात्रा शेष है, जिसे वे जल्द पूरा करने के लिए अग्रसर हैं। स्वागत कार्यक्रम में चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजेश लोहानी, नटवर अग्रवाल, नटवर साबू, पदम साबू, अशोक जायसवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने अक्षय गुप्ता के इस धार्मिक संकल्प की प्रशंसा करते हुए उनके सफल यात्रा की कामना की।
.jpeg)