logo

नाइजर में अपहृत 5 झारखंडी श्रमिकों की वापसी के लिए कल ट्विटर कैंपेन: जयराम महतो

JAIRAM3.jpg

रांची

अफ्रीकी देश नाइजर में झारखंड के पांच श्रमिकों का अपहरण हुए 11 दिन बीत चुके हैं। ये सभी श्रमिक गिरिडीह जिले के निवासी हैं। घटना के बाद अब तक केंद्र सरकार की ओर से कोई ठोस जानकारी साझा नहीं की गई है, न ही पीड़ित परिवारों को श्रमिकों की सटीक लोकेशन की कोई सूचना मिल पाई है। इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने के लिए "झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा" ने मंगलवार को ट्विटर अभियान चलाने का ऐलान किया है। मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और डुमरी विधायक जयराम महतो ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट से अधिक से अधिक लोगों से ट्वीट और री-ट्वीट करने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत #BringBackJharkhandWorkers और #SaveIndianWorkersInNiger जैसे हैशटैग का इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि यह मुहिम ग्लोबल ट्रेंड तक पहुँच सके।


संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षित वापसी और आतंकी खतरे से सुरक्षा की मांग को विश्व मंच पर मजबूती से रखने के लिए राज्य के सभी 24 जिलों के सोशल मीडिया प्रभारियों से समन्वय कर पूरी तैयारी कर ली गई है।
गौरतलब है कि नाइजर की केपीटीएल ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यस्थल से हथियारबंद आतंकियों ने इन श्रमिकों का अपहरण कर लिया था। अपहृत श्रमिकों में उत्तम महतो, चंद्रिका महतो, संजय महतो, फजीत महतो और राजू महतो शामिल हैं। परिजनों में गहरी नाराजगी है और वे सरकार से सुरक्षा व शीघ्र रिहाई की अपील कर रहे हैं।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest