द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) के 3181 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें 3020 नियमित पद और 161 बैकलॉग पद शामिल हैं। इसके लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है।
जिलावार रिक्त पदों की जानकारी
रांची: 245 पद
पश्चिमी सिंहभूम: 200 पद
दुमका: 214 पद
गुमला: 203 पद
पूर्वी सिंहभूम: 172 पद
पलामू: 180 पद
धनबाद: 134 पद
बैकलॉग की 161 रिक्तियों में गिरिडीह, लातेहार, पलामू, गोड्डा, सरायकेला जैसे जिलों में नियुक्ति की जाएगी।
आवेदन की योग्यता और प्रक्रिया
अभ्यर्थियों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा पूरी करनी होगी।
ऑनलाइन आवेदन की तारीख जल्द ही JSSC की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
परीक्षा शुल्क
सामान्य वर्ग: ₹100
C/ST (झारखंड राज्य के): ₹50
दिव्यांग (40% या उससे अधिक): शुल्क में छूट
गलत श्रेणी से शुल्क भरने पर आवेदन रद्द हो सकता है।
परीक्षा CBT (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) होगी। कुल 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे, हर सवाल 1 अंक का होगा।
कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा अवधि 1 घंटा (60 मिनट) की होगी।
न्यूनतम अर्हतांक
Unreserved: 40%
SC/ST/Women: 32%
OBC (BC-1): 34%
OBC (BC-2): 36.5%
Primitive Tribes: 30%
संविदा कर्मियों को अर्हतांक में छूट दी जाएगी।
मेधा सूची कैसे बनेगी?
लिखित परीक्षा: 50 अंक
तकनीकी प्रशिक्षण: 10 अंक
मैट्रिक व इंटर: 40 अंक
कार्य अनुभव: 50 अंक (हर वर्ष के लिए 5 अंक)
कुल: 150 अंक के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
