logo

रांची ब्रेकिंग : गेतलातू में सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव, पुलिस कर रही पहचान की कोशिश

deathh2.png

रांची
बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र के ग्राम गेतलातू स्थित टीसीआई गेट के पास सोमवार शाम एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मेसरा पुलिस के अनुसार यह घटना लगभग 4:45 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक पैदल चल रहा था, तभी अचानक गिर पड़ा। गिरते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव की तत्काल पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
खबर अपडेट की जा रही है...

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest