द फॉलोअप डेस्क
डुमरी विधानसभा क्षेत्र के छात्रों के लिए एक बड़ी और खुशी की खबर है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के नेता और डुमरी विधायक जयराम महतो ने अपने वेतन की 75 फीसदी राशि टॉप छात्रों को इनाम के तौर पर देने का फैसला किया है।
विधायक जयराम महतो ने चुनाव से पहले वादा किया था कि वह अपनी सैलरी का 75 प्रतिशत हिस्सा जनता के हित में खर्च करेंगे। अब उन्होंने यह घोषणा की है कि वह अपने 3 महीनों की सैलरी की 75% राशि मैट्रिक और इंटरमीडिएट के टॉप टेन स्टूडेंट्स को पुरस्कार के रूप में देंगे। यह सम्मान समारोह 7 जुलाई को नावाडीह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
इन छात्रों को मिलागा सम्मान
श्वेता – 480 अंक
कुमकुम – 478 अंक
सूरज – 475 अंक
बलराम – 472 अंक
खुशबू – 470 अंक
लक्ष्मी – 469 अंक
तेजस्वी – 468 अंक
सृष्टि – 468 अंक
बरखा – 467 अंक
नीतू – 467 अंक
