logo

राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप : झारखंड की बेटी अनु को गोल्ड, बालक करते यीशु को कांस्य 

ANU2.jpg

रांची  
दिल्ली में आयोजित 68वीं स्कूली राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में झारखंड की अनु ने 45 से 48 किलोग्राम बालिका वर्ग में असम की प्रणिता गोगोई को 5-0 से पराजित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में झारखंड के यीशु ने 56 से 60 किलोग्राम बालक वर्ग में हरियाणा को 3-2 से हराकर कांस्य पदक प्राप्त किया। दोनों को सीएम हेमंत सोरेन ने बधाई दी है। झारखंड को इस प्रतियोगिता में दो पदक प्राप्त हुए। झारखंड की स्वर्णिम जीत पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विभागीय मंत्री  रामदास सोरेन, विभागीय सचिव उमाशंकर सिंह, झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक  शशि रंजन, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी  धीरसेन सोरेंग समेत खेल कोषांग के अन्य पदाधिकारियों ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest