logo

JCI रांची यूथ की 8वीं इंस्टॉलेशन सेरेमनी संपन्न, मोनिका गोयनका बनीं अध्यक्ष; मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने दी शुभकामनाएं

JCI011.jpg

रांची
JCI (Junior Chamber International) रांची यूथ की 8वीं इंस्टॉलेशन सेरेमनी शहर के प्रतिष्ठित होटल रमाडा में आयोजित की गई, जहां वर्ष 2026 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। समारोह में मोनिका गोयनका ने अध्यक्ष और भावेश राठौड़ ने सचिव के रूप में शपथ ली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह मौजूद रहीं। उन्होंने नवनिर्वाचित टीम को बधाई देते हुए कहा कि हर सकारात्मक पहल में सरकार का सहयोग रहेगा।


गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर ज़ोन प्रेसिडेंट गौरव सेठ शामिल हुए। कीनोट स्पीकर राखी जैन ने युवाओं को नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी पर प्रेरक संदेश दिया। कार्यक्रम में अभिषेक केडिया, संजीव पोद्दार, फाउंडर प्रेसिडेंट अंकित अग्रवाल, ज़ोन वाइस प्रेसिडेंट तन्वी अग्रवाल, इमीडिएट पास्ट प्रेसिडेंट बिजेंद्र प्रसाद, कुशा जलान और अंकित छपरिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह के दौरान संस्था की आगामी योजनाओं, सामाजिक गतिविधियों और युवा नेतृत्व विकास पर चर्चा की गई। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का माहौल रहा। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


 

Tags - JCI Ranchi Youth Installation Ceremony 2026 Monika Goenka President Ramada Ranchi Event Jharkhand Youth Leadership