logo

तेज रफ्तार पिकअप वैन बराकर नदी पुल पर पलटी, बड़ा हादसा टला

barakar3.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
बुधवार की अहले सुबह गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर स्थित बराकर नदी पुल पर एक तेज रफ्तार पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वैन गिरिडीह मंडी में सब्जी पहुंचाकर हजारीबाग लौट रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वैन की रफ्तार काफी तेज थी और पुल पर पानी जमा होने के कारण टायर फिसल गया, जिससे वाहन रेलिंग तोड़ते हुए पलट गया। हालांकि बड़ा हादसा होते-होते टल गया और वैन नदी में गिरने से बच गई। ग्रामीणों की तत्परता से वाहन को तुरंत उठाया गया और राहत कार्य किया गया।

वाहन चालक को हल्की चोटें आई हैं, जबकि अन्य सभी लोग सुरक्षित हैं। चालक ने बताया कि पुल पर पानी जमा था और सड़क पर गिट्टी न होने के कारण टायर स्लिप कर गया, जिससे यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप वैन को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Tags - Jharkhand News Giridih News Giridih Latest News Giridih-Dumri Main Road Road Accident