logo

प्रतिभा सम्मान समारोह : राज्यपाल संतोष गंगवार कल जायेंगे बोकारो, डीसी-एसपी ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

BOKARODC.jpg

बोकारो 
मंगलवार को बोकारो के नावाडीह स्थित बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम में आयोजित होने जा रहे प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 की तैयारियों को लेकर सोमवार को उपायुक्त अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक हरविन्दर सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। बता दें कि इस कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष गंगवार शिरकत करेंगे। 
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आयोजन से जुड़े तमाम पहलुओं - राज्यपाल व अन्य अतिथियों के आगमन, मंच व्यवस्था, पंडाल, मीडिया गैलरी, वाहन पार्किंग आदि - का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


उपायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को आयोजन समिति से समन्वय बनाकर समयबद्ध ढंग से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की गरिमा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ और व्यवस्थित होनी चाहिए। इधर, पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बेरमो) वी एन सिंह सहित अन्य अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान डुमरी के विधायक जयराम कुमार महतो, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, जिला परिवहन पदाधिकारी वंदना शेजवलकर, डीसीएलआर चास प्रभाष दत्ता, एसडीओ बेरमो मुकेश मछुआ, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा) पीयूष, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित संबंधित प्रखंडों के बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारी भी मौजूद थे।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest