logo

सिमडेगा में वाहन जांच के दौरान चोरी की बुलेट के साथ बाइक चोर गिरफ्तार

bullet1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
सिमडेगा के पाकरटांड़ थाना की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक व्यक्ति को चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी एम अर्शी ने जानकारी देते हुए बताया कि पाकरटांड़ पुलिस भेलवाडीह स्कूल के पास वाहन चेकिंग कर रहे थी। तभी एक व्यक्ति को रोका गया, जिसने अपना नाम प्रहलाद सिंह बताया। उसके पास से एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद किया गया, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH01EQ-7008 था। 

जब उससे मोटरसाइकिल के कागजात की मांग की गई, तो वह नहीं दिखा पाया। पूछताछ में प्रहलाद सिंह ने बताया कि यह मोटरसाइकिल चोरी का है और उसने इसे तुपुदाना निवासी दिना सिंह नामक व्यक्ति से लिया है। प्रहलाद सिंह के निशानदेही पर एक और चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गयी, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH01EQ-6031है। पुलिस ने बताया कि यह मोटरसाइकिल रांची लोअर बाजार से चोरी किया गया था, जिसके संबंध में लोअर बाजार थाना में मामला दर्ज किया गया था। प्रहलाद सिंह के खिलाफ पाकरटांड़ थाना में मामला दर्ज किया गया है। प्रहलाद सिंह का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और वह उग्रवादी और रंगदारी के मामलों में जेल जा चुका है।


 

Tags - Jharkhand News Simdega News Simdega Hindi News Simdega Latest News Bike Thief